Dark Mode
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

नई दिल्ली। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 1 2026) के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।


स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही परीक्षार्थी एफकैट 1 स्कोरकार्ड अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे गए लॉग इन लिंक पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर विजिट करें।
एफकैट 1 2026 के लॉगइन सेक्शन में जाएं।
अब आपको यूजर आईडी, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड भरकर साइन इन करना होगा।
इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय वायु सेना की ओर से एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 31 जनवरी, 2026 को करवाया गया था। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक थी। इस भर्ती के माध्यम से AFCAT Entry के तहत फ्लाइंग (Flying), ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल (Ground Duty Technical), ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल (Ground Duty NonTechnical) और NCC Special Entry के तहत फ्लाइंग पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!