Dark Mode
अखिल भारतीय जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

अखिल भारतीय जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

सवाई माधोपुर। भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आरबीआई के एलडीओ दिनेश यादव की अध्यक्षता में बुधवार को अखिल भारतीय जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन रणथम्भौर रोड़ स्थित होटल सिद्धी विनायक रिसोर्ट में हुआ।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक मोजम और अन्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई कुंदन कुणाल एवं क्षेत्रीय प्रमुख बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक देवेंद्र प्रसाद बैरवा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर अतिथियों का साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम में छह चरणों में सवाई माधोपुर के साथ ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहू नगर सवाई माधोपुर की छात्रा नैंसी अग्रवाल एवं कनिष्का बैरवा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ब्लॉक एवं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपनी सफलता के लिए पूर्ण मार्गदर्शक के रूप में अपने शिक्षक सुमेर सिंह राजावत को प्रदान किया।
इसी प्रकार राजकीय अशोका उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडरा फलोदी कुवारी के छात्र अभिषेक बैरवा एवं दिलीप कुमार बैरवा ने द्वितीय स्थान किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमावरा के विद्यार्थी पूजा मीणा अभी राज गुर्जर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन में भारतीय रिजर्व बैंक और सवाई माधोपुर जिला अग्रणी प्रबंधक श्योपाल मीणा सिब स्टाफ और सीएफएल स्टाफ के सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह वितरित किए गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!