मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं अनन्या पांडे, छोटी बच्ची को गले से लगाया
हाल ही में मुंबई के बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर अनन्या पांडे स्पॉट हुईं। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में अनन्या वाइट क्रॉप टॉप और स्कर्ट में छोटी बच्ची को गले लगाते और उसके साथ मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक करा रही हैं।
वाइट क्रॉप टॉप- शॉर्ट स्कर्ट में लगीं खूबसूरत
आउटिंग के लिए अनन्या ने वाइट क्रॉप टॉप और प्रिंटेड शॉर्ट स्कर्ट पहनी थी। इस बीच अनन्या सिंपल मेकअप में खुले बालों के साथ दिखीं। अनन्या ने एक्सेसरीज के तौर पर सनग्लासेस लगाए, क्रीम कलर का हैंडबैग लिया और वाइट कलर की फ्लैट सैंडल पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया।
फैंस बोले- आप कितनी स्वीट हैं अनन्या
अनन्या ने रेस्टोरेंट से बाहर आकर एक छोटी बच्ची को गले लगाया और उसके साथ फोटो भी क्लिक कराई। उन्होंने अपने फैंस की तरफ वेव करके उन्हें ग्रीट भी किया। अनन्या के इस जेस्चर की फैंस बहुत तारीफ कर रहे हैं। फैंस अनन्या की वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अनन्या सबसे ज्यादा स्वीट हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- ब्यूटी-फुल अनन्या, आप बहुत सुंदर लग रही हैं।