Dark Mode
एएनएम, एलएचवी, बीएचएस संघ का धरना समाप्त

एएनएम, एलएचवी, बीएचएस संघ का धरना समाप्त

टोंक । एएनएम, एलएचवी, बीएचएस संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर विगत 25 दिनों से चलाया जा रहा आंदोलन प्रदेशाध्यक्ष कमला मीणा द्वारा गठित कमेटी एवं राज्य सरकार के मध्य की गई वार्ता में हुई सहमति के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया है।  जिलाध्यक्ष भारती मीणा ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर हुई सहमति पर प्रदेशाधक्ष के आह्वान पर जिले की सभी एएनएम, एलएचवी की बैठक कर सहमति के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई। साधना रानी सैन ने बताया कि सरकार व एएनएम, एलएचवी संघ राजस्थान की गठित कमेटी के बीच हुई वार्ता जिसमें  पदनाम परिवर्तन, एएनएम का पीएचएनओ, एलएचवी का एसएसएचएनओ, बीएचएस का बीएचओ एंव प-ग्रेड 36 सौ, 48 सौ एवं 54 सौ पर 18 केडर के साथ जब भी उनकी पदोन्नति की जाएगी, एएनएम, एलएचवी, बीएचएस की भी की जाएगी सहित अन्य मांगों को सरकार द्वारा मान लिया गया है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी चिश्ती  ने सबको धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सबके संघर्ष का नतीजा है । साथ ही उषा, स्नेहलता सेन, चिडिय़ा देवी, हंसा, ब्रिज जॉन, निर्मला बैरवा, उमा शर्मा, आशा चौधरी, सीता बुंदेल, पूजा, सुनीता मीना, ममता बैरवा आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!