Dark Mode
उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी कमाया नाम

उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी कमाया नाम

आज बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड के साथ-साथ म्यूजिक वर्ल्ड में भी टैलेंट का जलवा बिखेर चुकी हैं। उनके स्टाइल के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में फेमस हैं। उर्वशी रौतेला ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उर्वशी रौतेला के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में।


जन्म और शिक्षा:उत्तराखंड के हरिद्वार में 25 फरवरी 1994 को उर्वशी रौतेला का जन्म हुआ था। पढ़ाई के दौरान ही उर्वशी रौतेला ने मॉडलिंग में कदम रख दिया था। उन्होंने इस दौरान कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया था। कम उम्र में ही उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर मिस टीन इंडिया 2009 का खिताब जीता। इसके बाद वह कई ब्यूटी कॉम्पिटिशन में विनर रहीं। उर्वशी के सबसे बड़ी उपलब्धि तब सामने आई, जब उन्होंने मिस डीवा यूनिवर्स 2015 का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा वह भारत को रिप्रजेंट करने के लिए मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में गईं।

बॉलीवुड में एंट्री और फिल्में: साल 2013 के बाद उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म सनी देओल के साथ 'सिंह साब द ग्रेट' थी। इस फिल्म में एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद उर्वशी लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं। उन्होंने वो सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4, पागलपंती और वर्जिन भानुप्रिया जैसी फिल्मों में काम किया है। उर्वशी ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि कई म्यूजिक वीडियो और स्पेशल डांस नंबर से अपना नाम कमाया। इसके साथ ही यो यो हनी सिंह के साथ उर्वशी रौतेला का गाना 'लव डोज' काफी फेमस हुआ था। आज भी यह गाना लोग काफी पसंद करते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!