Dark Mode
मुंबई के बाद एपल का दूसरा स्टोर दिल्ली में खुला

मुंबई के बाद एपल का दूसरा स्टोर दिल्ली में खुला

नई दिल्ली. भारत में एपल का दूसरा ऑफिशियल स्टोर साउथ दिल्ली के साकेत में ओपन हो गया है। CEO टिम कुक ने कंपनी के दूसरे स्टोर को सुबह 10 बजे खोला। एपल के 25 देशों में 500 से ज्यादा ऑफिशियल स्टोर है। सबसे ज्यादा 272 स्टोर अमेरिका में है। टिम कुक ने स्टोर ओपन करने के बाद लोगों से मिले और तस्वीरें भी खिंचवाई। इससे पहले उन्होंने एपल का पहला फ्लेगशिप रिटेल स्टोर मुंबई में 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे ओपन किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में ये स्टोर बनाया गया है।

मुंबई स्टोर से छोटा है दिल्ली का स्टोर
दिल्ली का फर्स्ट फ्लोर स्टोर मुंबई के फ्लैगशिप स्टोर से बहुत छोटा है, लेकिन इसमें सभी एपल प्रोडक्ट को शोकेस किया जाएगा। सभी एपल फैसिलिटीज की तरह, भारत में एपल साकेत के ऑपरेशन 100% रिन्यूएबल एनर्जी पर होंगे और ये कार्बन न्यूट्रल हैं। एपल के ऑफिशियल रिटेल स्टोर्स को अपने प्रीमियम कस्टमर एक्सपीरिएंस के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इसके अलावा भी इन स्टोर्स की कई सारी खूबियां हैं। ऐसे में यहां हम एपल स्टोर की 5 बड़ी बातें और 5 जरूरी सवालों के जवाब दे रहे हैं।

सबसे पहले एपल BKC स्टोर के बारे में जानें...
एपल के दिल्ली आउटलेट को एपल साकेत नाम दिया गया है। ये साउथ दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी करीब 16 किलोमीटर है। इस स्टोर का डिजाइन दिल्ली के कई गेट्स से इंस्पायर है। हर महीने का किराया 40 लाख रुपए है।

टिम कुक ने मुंबई में खोला था पहला स्टोर
टिम कुक ने कंपनी के पहले फ्लैगशिप रिटेल स्टोर को मुंबई में आज, यानी 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे ओपन किया। उन्होंने स्टोर का दरवाजा खोला और लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। एपल के मुंबई आउटलेट को एपल BKC नाम दिया गया है।

सोमवार को मुंबई पहुंचे थे कुक
टिम कुक स्टोर की लॉन्चिंग के लिए सोमवार को मुंबई पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही उन्होंने ट्वीट किया- 'हैलो, मुंबई! हम नए एपल BKC स्टोर में अपने कस्टमर्स का स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।' उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ वड़ा पाव भी खाया था।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!