Dark Mode
जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति सदस्य के लिये आवेदन आमंत्रित

जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति सदस्य के लिये आवेदन आमंत्रित

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति का पुनर्गठन किया जाना है। उप श्रम आयुक्त अमरचंद ने बताया कि कमेटी में श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाले तीन व्यक्ति (अनुसूचित जाति, जनजाति) एवं दो सदस्य (सामाजिक कार्यकर्ता) को गैर सरकारी सदस्य के रुप में मनोनीत किया जाना है। इस संबंध में इच्छुक व्यक्ति 3 जून 2025 तक प्रातः 11 बजे तक अपना प्रार्थना पत्र जिला श्रम कार्यालय (पुरानी आबादी) श्रीगंगानगर में प्रस्तुत कर सकता है। मनोनीत सदस्यों को किसी भी तरह का पारिश्रमिक अथवा भत्ता देय नहीं होगा। अंतिम मनोनयन सक्षम स्तर से किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!