Dark Mode
सेना भर्ती अग्निवीर के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

सेना भर्ती अग्निवीर के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

कोटा । अग्निवीर में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवार जिनकी आयु 17 से 21 वर्ष है वे 20 मार्च तक सेना की वेबसाइट ूूू.रवपदपदकपंदंतउल.दपब.पद पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिसकी चयन परीक्षा 17 अप्रेल को होगी।
सेना भर्ती निदेशक कर्नल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट होगा। उन्होंने बताया कि 10वीं के बाद दो वर्ष की आईटीआई कोर्स पर 20 अंक बोनस और तीन वर्ष के आईटीआई कोर्स पर 30 बोनस अंक तथा 12वीं के बाद एक वर्ष के डिप्लोमा पर 30 अंक बोनस, दो वर्ष के डिप्लोमा पर 40 अंक बोनस एवं तीन वर्ष के डिप्लोमा पर 50 अंक बोनस के रूप में मिलेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत युवाओं को भारतीय सेना में शामिल किया जाएगा। अग्निवीर 4 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान कर सकता है।
उन्होंने बताया कि जिले के जो भी इच्छुक युवा अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें शीघ्र अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 250 रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!