Dark Mode
पब्लिक प्लेस से बाइक चुराने वाला गिरफ्तार, दो बाल अपचारियों ​​​​​​​ने किया खुलासा

पब्लिक प्लेस से बाइक चुराने वाला गिरफ्तार, दो बाल अपचारियों ​​​​​​​ने किया खुलासा

सीकर.  पब्लिक प्लेस से बाइक चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चोरी की बाइक खरीदने का काम करता था। इससे पहले दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया था। मामला सीकर के रानोली का है।
रानोली थाना पुलिस ने बताया कि 6 महीने पहले 2 अक्टूबर को शंकरलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि वह अपनी बाइक विनायक मार्केट के पास खड़ी करके बच्ची को पेपर दिलाने के लिए गया था। वापस आया तो बाइक नहीं मिली थी। मामले में बाइक चोरी करने वाले दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया। पूछताछ में सामने आया था कि चोरी की बाइक झाबरमल से खरीदी थी। इस पर झाबरमल (35) पुत्र नोपाराम निवासी कोठी हिरावाली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को आरोपी से कई खुलासे होने की संभावना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!