Dark Mode
महंगी होंगी ऑडी की कारें, ऑडी इंडिया ने कीमत बढ़ाने का ऐलान किया

महंगी होंगी ऑडी की कारें, ऑडी इंडिया ने कीमत बढ़ाने का ऐलान किया

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी ने गुरुवार को अपने वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह भारत में अपने वाहनों की कीमतें एक अप्रैल से बढ़ाएगी। ऑडी इंडिया के ब्रांड निदेशक बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि हाल में कच्चे माल की लागत बढ़ने और रुपये में उतार-चढ़ाव के कारण हम 1 अप्रैल से कीमतों में अधिकतम दो फीसदी तक समायोजन कर रहे हैं। ढिल्लों ने बताया कि हम अपने ग्राहकों पर इस बढ़ोतरी का असर कम से कम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी के मुताबिक कीमतों में ये बढ़ोतरी हर मॉडल पर लागू होगी। यह विभिन्न मॉडल की ‘एक्स-शोरूम’ कीमतों में अधिकतम दो फीसदी तक वृद्धि की जाएगी। ऑडी इंडिया भारत में वर्तमान में लग्जरी कार और एसयूवी की एक श्रृंखला बेचती है, जिनमें ऑडी क्यू3 से लेकर ऑडी आरएसक्यू8 तक के मॉडल शामिल हैं। इनकी कीमतें लगभग 43.23 लाख रुपये से 2.34 करोड़ रुपये के बीच हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!