Dark Mode
बुआ ने दो भतीजों की लकड़ी के पटरे से पीटकर हत्या की

बुआ ने दो भतीजों की लकड़ी के पटरे से पीटकर हत्या की

प्रयागराज जिले के यमुना नगर में मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरगड़ में एक बुआ ने अपने दो मासूम भतीजों की लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी।
पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात की है। उन्होंने बताया कि मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरगड़ गांव में बुआ पूजा ने अपने भतीजों- तीन वर्षीय अभी और छह वर्षीय लकी की लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि परिजनों के मुताबिक, आरोपी महिला पूजा मानसिक रूप से विक्षिप्त है और घटना के बाद वह घर से भाग गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!