बाड़मेर : संयुक्त निदेशक ने सामाजिक सुरक्षा शिविरों का निरीक्षण किया
बाड़मेर। वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन सामाजिक सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को आयोजना विभाग के संयुक्त निदेशक चंपालाल नवारिया ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। आयोजना विभाग के संयुक्त निदेशक चंपालाल नवारिया, एलबीएम राजकुमार मीना, सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रागाराम पंवार ने पोकरासर, विशाला आगोर, खारची एवं मारुडी ग्राम पंचायत में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का निरीक्षण करते हुए संपादित किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी केदारमल जाट, जितेंद्र कुमार, केनरा बैंक मैनेजर रतन दास एवं संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच तथा ग्राम विकास अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि समेत आमजन उपस्थित रहे।