Dark Mode
बाड़मेर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा

बाड़मेर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा

  • अंत्योदय की परिकल्पना हो रही साकार,
  • वर्षों से लंबित कार्य होने से आमजन को मिली बड़ी राहत
  • लोक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच के साथ ग्रामीण विकास को मिला बढ़ावा

बाड़मेर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के दौरान बाड़मेर जिले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील पहल हर वर्ग के कल्याण और उत्थान की प्रतिबद्धता की सोच के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हुए शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हुए। जिला कलक्टर टीना डाबी के मुताबिक इस पखवाड़े के दौरान अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने के साथ गांव-ढाणी में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों को वर्षों से लंबित कई कार्यों का निस्तारण किया गया। इससे आमजन को खासी राहत मिली है। उनके मुताबिक विवादित राजस्व प्रकरणों का समाधान होने से आपसी मनमूटाव खत्म होने के साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित होने से ग्रामीण विकास को गति मिली है।
आपसी सहमति से जमीन विभाजन के 699 प्रकरणों का निस्तारण- बाड़मेर जिले के ग्रामीण इलाकों में जमीन से जुड़े प्रकरणों को लेकर काफी समस्या रहती है। यह समस्या कई बार बड़े विवाद का कारण बन जाती है। इस पखवाड़े के दौरान आयोजित शिविरों में राजस्व संबंधी प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई। बाड़मेर जिले में इस पखवाड़े के दौरान सीमा ज्ञान के 1198, पत्थरगढ़ी के 489, नामांतरण के 3144 एवं सहमति विभाजन के 699 प्रकरणों का निस्तारण और 333 प्रकरणों में कुर्रेजात की रिपोर्ट कर ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया गया है। इसी तरह 540 रास्ते के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा राजस्व प्रकरणों में अभिलेख एवं पत्रावलियां अधीनस्थ न्यायालयों से उच्चतर न्यायालयों में प्रेषित करने तथा पक्षकारान को न्यायालय के नोटिस तामील कराने का कार्य किया गया है। इससे न्यायालयों में राजस्व प्रकरणों के निस्तारण को गति मिलेगी। इस पखवाड़े के दौरान कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग की ओर से आमजन को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया गया।
1732 परिवारों को मिला मकान का स्वामित्व- पंचायती राज विभाग ने स्वामित्व योजना के अन्तर्गत 1732 स्वामित्व कार्ड तैयार कराकर 1350 कार्ड वितरित किए हैं, जिससे इनको अपने पुश्तैनी मकानों का आवासीय पट्टा मिलना संभव हुआ है। इसी तरह एमजेएसए 2.1 के तहत 171 कार्य, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं मनरेगा के 104 तथा पन्द्रहवें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के 896 कार्य पूर्ण कराकर ग्रामीण विकास की गति को बढ़ाया गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने 1188 चयनित बीपीएल परिवारों के बैंक खातों का सत्यापन किया और 657 परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर लाभांवित किया। शौचालय के लिए 1568 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 4675, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 949, आवासीय पटटे के 308, गैस कनेक्शन के 180, बिजली कनेक्शन के 220, नल कनेक्शन के लिए 75 आवेदन प्राप्त किए गए।
945 स्थानों पर झूलते तार खिंचवाए, 1536 विद्युत पोल ठीक कराए- जोधपुर डिस्काम की ओर से इस अभियान के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तारों और विद्युत पोलों को ठीक करने सहित मरम्मत कार्यों को गति दी जा रही है। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने इस पखवाड़े के दौरान अब तक 945 स्थानों पर झूलते तारों को खिंचवाने और 1536 विद्युत पोल सही करने का कार्य किया गया है। इसके अलावा तारों के संपर्क में आने वाले 1682 पेड़-पौधों की छंगाई करवाई गई है, ताकि विद्युत फॉल्ट एवं अन्य अनहोनी से बचा जा सके। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 167 नल कनेक्शन की पत्रावलियां लेने के साथ 142 कनेक्शन जारी किए। इस दौरान 1955 स्थानों पर लीकेज सही किए गए।
6565 एनएफएसए के आवेदनों का निस्तारण- इस अभियान के दौरान खाद्य विभाग की ओर से 6565 एनएफएसए के आवेदनों का निस्तारण करने के साथ 109025 सदस्यों का आधार सीडिंग किया गया। खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 84 हजार 636 परिवार सदस्यों की ई-केवाईसी की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 4532 पेंशनर्स का सत्यापन किया गया।
जरूरतमंद तक पहुंची गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं- आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए यह पखवाड़ा उपयोगी साबित हुआ। दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए यूडीआईडी कार्ड जारी करने के साथ ही 1169 व्यक्तियों को प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) में पंजीकृत कर उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। पोषण ट्रेकर पर 31298 लाभार्थियों का एफआरएस एवं ई केवाईसी की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!