ब्यावर : भामाशाह ने विद्यालय की छात्राओं को पाठ्यसामग्री वितरित की
- भामाशाह शांतिलाल नाबरिया ने सपरिवार अपना जन्मदिन छात्राओं के साथ मनाया
ब्यावर। भामाशाह शांतिलाल नाबरिया ने विद्यालय की छात्राओं को पाठ्यसामग्री का वितरण किया। भामाशाह शांतिलाल नाबरिया के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी पत्नी सुनीता नाबरिया, पुत्री रानू हरकावत तथा डॉ कमल पुरोहित ने छात्राओं को 200 रजिस्टर, टॉफी तथा बिस्कुट का वितरण किया। इस दौरान भामाशाह शांतिलाल नाबरिया ने छात्राओं को अधिक से अधिक पढऩे, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अच्छे अंकों से परीक्षा को उत्तीर्ण करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य डॉ. सीमा कृपलानी का आभार जताया। इस दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ सीमा कृपलानी ने बताया कि भामाशाह नाबरिया द्वारा विद्यालय में समय-समय पर छात्रों की आवश्यकताओं को पूर्व वर्षों में भी पूरा किया जाता रहा है। अपने जन्म दिवस को विद्यालय की छात्राओं के साथ मना कर संपूर्ण नाबरिया परिवार अत्यंत हर्षित एवं आनंदित हुआ। नाबरिया परिवार ने प्रधानाचार्य डॉ सीमा कृपलानी का आभार जताया। प्रधानाचार्य डॉ सीमा कृपलानी ने भी दोनों भामाशाहों एवं उनके परिजनों का आभार प्रकट कर उनका स्वागत कर जन्मदिन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।