दर्शन देता जायजो गुरु सा, देता जायजो जी” ,गुरु वंदना के साथ भजन संध्या का हूआ आगाज
पाली। एक शाम नागणेचिया माताजी एवं बाबा रामदेव के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन धुंधाड़ा नागणेची धाम के भक्तराज मदनसिंह तंवर व रामस्नेही संत सुरजनदास महाराज के सानिंध्य में रामदेव रोड़ बालाजी मंदिर के निकट आयोजित हुआ। आयोजनकर्ता मनीष राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्ति संध्या में प्रख्यात भजन गायक महेंद्र सिंह राठौड़ ने गणपति वंदना व गुरु वंदना गायक भजन संध्या की शुरुआत की इसके बाद भजन सम्राट प्रकाश माली, गजेंद्र राव , रमेश माली, खेता खान, हेमराज गोयल, सोनू सिसोदिया सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माताजी व बाबा रामदेवजी के भजन भजन गाकर खूब तालियां बटोरी मंच संचालन प्रमोद परिहार व पारस भाटी अंजाना ने किया कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक रहे दिल्ली से आए मनोज रिया एंड पार्टी व फिल्म अभिनेत्री नूतन गहलोत। कार्यक्रम में सभापती रेखा राकेश भाटी, पूर्व विधायक मदन राठौड़, भीमराज भाटी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द,कांग्रेस नेता शिशुपालसिंह निम्बाड़ा,पूर्व सभापती प्रदीप हिंगड़,नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई,महिला आयोग सदस्य सुमित्रा जैन, नगरपरिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य,पार्षद आनंद सौलंकी,भाजपा युवा नेता भंवरनाथ योगी,नेमीचंद देवड़ा सहित अन्य अतिथियों का माला साफ़ा पहनाकर बहुमान किया गया। भक्ति के रंग में हजारों लोगो की भीड़ ने समा बांधे रखा कार्यक्रम में महेंद्र शर्मा,प्रकाश सोनी,पवन,संदीप नागला,सहित कई कार्यकर्ता जूटे रहे