Dark Mode
400 केवी विद्युत लाइन तार चोरों के खिलाफ तारानगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

400 केवी विद्युत लाइन तार चोरों के खिलाफ तारानगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 

93 क्विंटल चोरी के विद्युत तार सहित दो तार चोर गिरफ्तार 

10 दिन के अंदर तार चोरों के खिलाफ पुलिस की चौथी कार्यवाही

थानाधिकारी गोविन्दराम बिश्नोई टीम के साथ स्वयं कर रहे कार्यवाही पर कार्यवाही

 
तारानगर .  तारानगर पुलिस ने गुरुवार को दो अलग अलग कन्टेनरो से 93 क्विंटल 400 केवी चोरी के विद्युत तार ले जाते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। थानाधिकारी गोविंदराम बिश्नोई ने बताया कि आज गुरुवार सुबह 3 बजे सरदारशहर सड़क मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने जिसमें एसएचओ गोविंदराम बिश्नोई स्वयं, एचसी महेश मीणा, कोंस्टेबल विकास कुमार, दीनदयाल, दशरथ, प्रमोद आदि ने सरदारशहर की तरफ से आ रहे दो कन्टेनरों को रुकवाकर तलाशी ली तो दोनों कन्टेनरों में कुल 93 क्विंटल 400 केवी के चोरी के विद्युत तार मिले जो सरदारशहर से हिसार बेचने के लिए ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने तार सहित दोनों कन्टेनरों को जब्त कर लिया तथा उत्तर प्रदेश निवासी अनिल कुमार यादव व रामखिलाड़ी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की।
 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!