Dark Mode
बिहार: सड़क हादसे में जज के पिता, चाचा सहित 3 की मौत

बिहार: सड़क हादसे में जज के पिता, चाचा सहित 3 की मौत

सहरसा। बिहार के सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक न्यायाधीश (जज) का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि जज समेत चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।पुलिस के मुताबिक, सिविल कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सिंह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मधेपुरा जिले के शहजादपुर से एक तिलक समारोह में भाग लेने के बाद एक कार से सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टेंगराहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी और कार सड़क के किनारे एक बड़े गड्ढे में जाकर पलट गई।सिमरी बख्तियारपुर के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने सोमवार को बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि जज समेत चार लोग घायल हो गए। मृतकों में जज के पिता रंजीत सिंह और चाचा नारद सिंह और चचेरे भाई रंजीत कुमार सिंह शामिल हैं।उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक अब तक मिली सूचना के अनुसार सिंह बांका सिविल कोर्ट में पदस्थापित थे और हाल ही में उनका तबादला पटना हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!