बिजयनगर : पांचाल लोहार समाज सेवा संस्थान की बैठक सम्पन्न...
बिजयनगर। पांचाल लोहार समाज सेवा संस्थान के द्वारा समाज की बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में वर्ष 2025-'2026 की विश्वकर्मा जयंती का आय ओर व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक की अध्यक्षता पुष्कर मदिर के अध्यक्ष सम्पत लाल लोहार ने की । बैठक में आये अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। इस दौरान संस्थान संरक्षक मुकेश कुमार पांचाल ,महावीर प्रसाद लोहार ,विजयनगर क्षेत्र अध्यक्ष नरेश कुमार सांगला व नोरत मल पांचाल ,गोपाल लाल लोहार, श्रवण लाल ,राजेंद्र ,जगदीश ,भेरूलाल लोहार, रामलाल लोहार ,दीपक, शिवप्रसाद लोहार ,बाबूलाल लोहार ,रतन लोहार, राकेश कुमार आदि समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।