Dark Mode
रतनगढ़ में BJP का दबदबा, 45 वार्डों का रिजल्ट जारी

रतनगढ़ में BJP का दबदबा, 45 वार्डों का रिजल्ट जारी

चूरू. चूरू जिले की रतनगढ़ नगरपालिका के 45 वार्डों के सदस्यों के चुनाव की मतगणना सोमवार को पूरी कर ली गई। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में मतगणना कराई गई। मतगणना के लिए केशरी देवी लोहिया राजकीय कन्या महाविद्यालय स्थित कमरा नंबर 03 में 10 टेबल लगाए गए थे। कुल सात राउंड में सभी वार्डों की मतगणना पूरी हुई।

परिणामों में बीजेपी ने रतनगढ़ में मजबूत प्रदर्शन किया। पार्टी के कई प्रत्याशियों ने अलग-अलग वार्डों में जीत दर्ज कर नगरपालिका में अपनी स्थिति मजबूत की। कांग्रेस ने भी कई सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मुकाबले में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

वार्ड 1 से 15 तक किसे मिली जीत?

रतनगढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 1 में बीजेपी की कांता देवी निर्वाचित हुईं। वार्ड 2 में कांग्रेस के मोहम्मद हारून ने जीत हासिल की। वार्ड 3 में बीजेपी के मुरारी लाल माली, वार्ड 4 में सीमा पांडे और वार्ड 5 में कांग्रेस के शशि कुमार विजयी रहे।

वार्ड 6 में बीजेपी के शिव कुमार ने जीत दर्ज की। वार्ड 7 से बीजेपी की नेहा शर्मा और वार्ड 8 से रेखा इंदौरिया निर्वाचित हुईं। वार्ड 9 में कांग्रेस के मोहसिन और वार्ड 10 में कांग्रेस के जुगल किशोर ने जीत हासिल की।

वार्ड 11 में निर्दलीय रामनारायण और वार्ड 12 में निर्दलीय सुशीला ने बाजी मारी। वार्ड 13 में कांग्रेस के संतोष कुमार इन्दौरिया विजयी रहे। वहीं वार्ड 14 में बीजेपी के राहुल यादव और वार्ड 15 में बीजेपी के विशेष मिश्रा ने जीत दर्ज की।

वार्ड 16 से 30 तक भी दिखा मुकाबला

वार्ड 16 में निर्दलीय राजेश कुमार गहलोत ने जीत हासिल की, जबकि वार्ड 17 में निर्दलीय कुरड़ाराम जाट निर्वाचित हुए। वार्ड 18 में बीजेपी की विमला देवी और वार्ड 19 में बनवारी लाल ने जीत दर्ज की।

वार्ड 20 में कांग्रेस की पिंकी देवी, वार्ड 21 में कांग्रेस के सुशील कुमार और वार्ड 22 में कांग्रेस की करिश्मा बानो विजयी रहीं। वार्ड 23 में बीजेपी की सरिता ने जीत दर्ज की। वार्ड 24 में कांग्रेस के विरेंद्र कुमार बुनकर निर्वाचित हुए।

वार्ड 25 में बीजेपी के पंकज कुमार स्वामी और वार्ड 26 में बीजेपी की मीना आत्रेय ने जीत हासिल की। वार्ड 27 में निर्दलीय सीताराम ने बाजी मारी। वार्ड 28 में कांग्रेस की अर्चना सारस्वत और वार्ड 29 में कांग्रेस के अमित कुमार चौधरी विजयी हुए। वार्ड 30 में बीजेपी की कृष्णा गुर्जर ने जीत दर्ज की।

अंतिम 15 वार्डों में भी जारी रहा मुकाबला

वार्ड 31 में बीजेपी के हेमंत कुमार और वार्ड 32 में बीजेपी की कृष्णा देवी निर्वाचित हुईं। वार्ड 33 में बीजेपी के सुनील कुमार ने जीत हासिल की। वार्ड 34 में निर्दलीय रमा देवी और वार्ड 35 में बीजेपी के पवन कुमार विजयी रहे।

वार्ड 36 में कांग्रेस के अजय कुमार तथा वार्ड 37 में कांग्रेस के नरेश ने जीत दर्ज की। वार्ड 38 में निर्दलीय विश्वनाथ ने बाजी मारी। वार्ड 39 में कांग्रेस के बुलकेश बानों और वार्ड 40 में कांग्रेस के रोहित पंवार निर्वाचित हुए।

वार्ड 41 में कांग्रेस के मुख्त्यार अहमद खां ने जीत हासिल की। इसके बाद वार्ड 42 में बीजेपी के सुनील कुमार सैनी, वार्ड 43 में बीजेपी के रमेश सोनी और वार्ड 44 में बीजेपी के रामधन विजयी रहे। सबसे आखिरी वार्ड यानी वार्ड 45 में निर्दलीय गोपाल ने जीत दर्ज की।

इस तरह रतनगढ़ नगरपालिका के सभी 45 वार्डों के परिणाम सामने आ गए हैं। चुनाव परिणामों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला कई वार्डों में देखने को मिला, जबकि कुछ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने दोनों प्रमुख दलों को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। अब इन नतीजों के बाद नगरपालिका में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!