भाजपा नेता राजेश कटेवा जी के सुपुत्र ऋषभ कटेवा ने जीता गोल्ड
नवलगढ़. थाईलैण्ड के बैंकॉक में आयोजित की गई 6th हीरोज़ इंटरनेशनल ताईक्वानडो चैंपियनशिप में सीकर स्थित सेंट मैरी स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने गोल्ड और ब्रांज़ मेडल जीतकर सीकर सहित पूरे प्रदेश एवं देश का नाम विश्व में रौशन किया।भाजपा नेता राजेश कटेवा के सुपुत्र ऋषभ कटेवा ने 78kg वर्ग में फ़िलीपींस के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर नया कीर्तिमान रचा।साथ ही 55kg वर्ग में युग रत्ना ने फ़ाइनल मैच में फ़िलीपींस के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।21 देशों के बीच चल रहे इस चैंपियनशिप में चिराग़ स्वामी और नीतेश सुंधा ने ब्रांज़ मेडल अपने नाम किया।राजेश कटेवा जी ने बताया की यह सीकर सहित राजस्थान और पूरे देश के लिए गौरवशाली क्षण है,आज हमारे बच्चो ने नया कीर्तिमान रचकर प्रदेश के हर खिलाड़ियों हेतु एक नई आधारशिला रखी है।इस हेतु सभी विजयी खिलाड़ी,प्रतिभागी,कोच और अभिभावको को उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
खेल चाहे जो भी हो राजस्थान के बच्चो ने अपनी प्रतिभा और दृढ़ विश्वास से हमेशा विभिन्न टूर्नामेंट में एक नई उपलब्धि हासिल की है।साथ ही केंद्र की मोदी सरकार का भी उन्होंने शुक्रिया अदा करते हुए कहा की देश के विभिन्न कोने से निकले प्रतिभाओं का उचित मार्गदर्शन कर उन्हें नया प्लेटफार्म देकर अपनी प्रतिभा पूरे विश्व में दिखाने का मार्ग प्रशस्त किया है और उनके हेतु किए जा रहे कार्यों का ही आज परिणाम है को छोटे शहरों और गाँव से भी बच्चे विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे है।