Dark Mode
भाजपाईयों ने निकाली रैली, विधायक पर एफआईआर की मांग का ज्ञापन सौंपा

भाजपाईयों ने निकाली रैली, विधायक पर एफआईआर की मांग का ज्ञापन सौंपा

बहरोड़। विधायक कोटे से खेल सामग्री में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर शनिवार को भाजपाइयों ने रैली निकाली और विधायक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए कार्यवाहक तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली के दौरान भाजपाइयों ने बहरोड़ विधायक बलजीत यादव के खिलाफ नारेबाजी भी की। रैली स्टेडियम के पास होते हुए पुराना बस स्टैंड और उसके बाद कचहरी में समाप्त हुई। भाजपाईयों ने कहा कि बहरोड़ विधायक के द्वारा भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ एक मुहिम चलाई हुई थी। जिसमें कहा गया थ कि ,,भ्रष्टाचारी पकड़वाओं और 51000 रू का इनाम पाओ,, लेकिन विधायक ने खुद ही खेल सामग्री में भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने अपने नौकर और रिश्तेदारों के खाते में भ्रष्टाचार की राशि डलवाकर अपना खुद का सीधा लाभ लिया है। उन्होंने बहरोड़ और नीमराणा ब्लाक के अधिकांश स्कूलों में खेल सामग्री नहीं पहुंचाई और जहां खेल सामग्री पहुंचाई है, वह सामग्री गुणवत्तापूर्ण नहीं है। ऐसे में उन्होंने युवाओं के साथ धोखा करते हुए ठगी की है। राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने और विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान विधायक के खिलाफ भाजपाइयों ने जमकर विरोध जताया और नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रधान एडवोकेट रोहिताश यादव, मंडल अध्यक्ष संजय मीर, बर्डाेद मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बोहरा, भाजपा प्रदेश महिला प्रशिक्षण सह संयोजक डॉ शानू यादव, डा. नीलम यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र यादव, लोकेश यादव, नगर पालिका पार्षद ओम यादव, संजय शर्मा, पूर्व पार्षद देवेंद्र यादव, हितेंद्र यादव, सतीश यादव, अभिमन्यु यादव, अरुण शर्मा, मनीष शर्मा, रघुवीर यादव सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!