Dark Mode
उत्तराखंड के भाजपा विधायक ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

उत्तराखंड के भाजपा विधायक ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

भवानी मंडी. केंद्रीय विधायक प्रवास योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के भाजपा विधायक ने डग विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली बैठक में भाजपा रीति नीति सिद्धांत को और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया केंद्रिय विधायक प्रवास योजना के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी भवानी मंडी शहर मंडल की बैठक सीताराम अग्रवाल धर्मशाला में उत्तराखंड के विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान के मुखातिथ्य में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ , डग विधायक कालूराम मेघवाल , जिलामहामंत्री निर्मल शर्मा , संजय वर्मा व मंडल भवानी मंडी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ सम्प्पन हुई । बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए समस्त कार्यकर्ताओं से आव्वाहन किया की सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ना है । भारतीय जनता पार्टी के जिलामहामंत्री निर्मल शर्मा ने मंडल के कार्यकर्ताओं को पुरी योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यो को करने की जानकारी दी । बैठक में मुख्यतिथि विधायक मुन्ना सिंह ने मंडल अध्यक्ष सुनीश दीक्षित , मंडल पदाधिकारी , शक्ति केंद्र संयोजक , शक्ति केंद्र प्रभारी , बूथ अध्यक्षों, पार्षदों से बूथ विस्तार योजना, पेज प्रमुख , प्रत्येक पेज की समीती आदि कार्यो पर विस्तार से सबके साथ चर्चा करी ओर सभी को बताया की अपने को अपना बूथ मजबूत करके राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराना है । सिंह ने बताया की बूथ का कार्यकर्ता ही संगठन की रीड की हड्डी है । सिंह जमकर कांग्रेस सरकार पर बरसे ओर कहा की कैसे गहलोत सरकार ने राजस्थान को महिला उत्पीड़न में सबसे आगे कर दिया , पूरे राजस्थान में आज अराजकता का माहौल है , राजस्थान में भ्रष्टाचार , अनीति , सरकार का कुशासन चरम पर है । ऐसी निक्कमी नाकारा सरकार को राजस्थान से उखाड़ फैकना है ओर " डबल इंजन " की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है । मुन्ना सिंह ने कार्यकर्ताओं से आव्वाहन किया की राजस्थान में अब कार्यकर्ता ठान ले ओर प्रण ले की अब आगे जो राजस्थान की परिपाटी चाली आ रही है की एक बार कांग्रेस एक बार भारतीय जनता पार्टी उस परिपाटी को बदलना होगा । उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एक नारा दिया " इस बार भा ज पा - हर बार भा ज पा " । मंडल अध्यक्ष सुनीश दीक्षित ने बैठक में पधारे सभी अतिथियों उपस्तिथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया । बैठक में डग विधानसभा के विस्तारक शिव पंचाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष डा प्रवीण शर्मा , विनय पोरवाल , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, पिंकी गुर्जर, भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री इंद्रा पाल , दिनेश मेहर , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीता पाण्डे , मंडल महामंत्री अमित चतुर्वेदी , राजकुमार गुप्ता, ब्रजमोहन धारीवाल , शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी संजय शर्मा , दुर्गा शंकर यादव , गिरीश ओझा , आफ़ताब चौधरी , संदीप प्रजापति , मोर्चा अध्यक्ष - ऋषभ श्रंगी , लोकेश नामदेव , तूफ़ान सिंह रामठी , रामेश्वर रंगीला , चांदमल वर्मा , जमील भाई पचपहाड़ , पार्षद - मुकेश माली , अमित पाटनी , अविनाश जायसवाल , राकेश परेता ,मिथुन वाडिया , राहुल मेघवाल , शबनम बी , महेंद्र सिंह , संजय गुर्जर , अमजद भाई , बूथ अध्यक्ष - अशोक व्यास , महेश मेहर , गोपी मीणा, विश्वास यादव , सुल्तान पुजारी , संतोष मराठा , धीरज जैन , मनोज जैन , जीतेन्द्र तेनगुरिया , धर्मेंद्र जैन , दिनश टेलर , दिलीप पाल, मनोज चौधरी , अनीस मांझर , श्वेता मेहरा , राजकुमार पोरवाल , पंकज पारीख , विष्णु शर्मा , सुरेश योगी , राजेश बसवाल , कालूराम मेहर , गिरधर गोपाल शर्मा, हकीम भाई , विनय अग्रवाल , प्रदीप महेश्वरी , मुकेश शर्मा , रोहित जैन , अनिरुद्ध धनोतिया, प्रणय सक्सेना , अंचल व्यास , शाश्वत पोरवाल, महेश राठौड़ , मोहित योगी , गोलू मीणा , गणेश गुर्जर , परमांनद माली , शिव सेन आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!