भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया 44 वा स्थापना दिवस
नौगावा. कस्बे में भारतीय जनता पार्टी का 44वा स्थापना दिवस बड़े ही जोर शोर से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मां भारती, पंडित दीन दयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई,बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवम द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नौगावा मंडल अध्यक्ष राजेश राठी की द्वारा की गई।भाजपा नेता रमन गुलाटी ने कहा कि अगले 6 वर्षो में पार्टी के समर्पण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ को लक्ष्य तय करने के लिए कहा। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं एवम डिजिटल इंडिया की जानकारी प्रदान की। बूथ अध्यक्षों को पहचान पत्र भी वितरित किए गए।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा हामिद खान, रामगढ़ विधान सभा संयोजक नरेश गोयल, सह प्रवासी रमन गुलाटी, दीप राम घूमना विस्तारक, समाजसेवी राकेश जैन फिरोजपुर झिरका, मेजर धीर नत्थी सिंह, करण चौहान, भीम सिंह चेतीवाल, राजेश खैरालिया आदि मौजूद रहे