Dark Mode
भाजपा की ग्रामीण मण्डल की बैठक आयोजित 

भाजपा की ग्रामीण मण्डल की बैठक आयोजित 

नवलगढ   .    नवलगढ में भाजपा ग्रामीण मण्डल की कार्यसमिति बैठक चैलासी में सम्पन हुई। जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सैनी ने की।मुख्य वक्ता जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा थे।अतिथि जिला परिषद सदस्य बीरबल गोदारा, समाजसेवी गिरधारीलाल इंदौरिया, विधान सभा संयोजक सुभाष लाम्बा थे।कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री रोहतास मेघवाल ने किया। मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सैनी ने स्वागत भाषण में कार्यकर्ताओ का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।मुख्य वक्ता जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने समर्पण निधि व संगठनात्मक विषयो के बारे विस्तार से बताया।उन्होनें बताया संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जायेगा। जिला परिषद सदस्य बीरबल गोदारा ने केन्द्र सरकार की योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया।समाजसेवी गिरधारीलाल इंदौरिया ने हम सब मिलकर कमल फूल इस बार नवलगढ़ में खिलायेगे।पंचायत समिति सदस्य सुभाष लाम्बा ने बैठक में पधारे सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष औमप्रकाश सैनी,किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश धायल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चुन्नीलाल कुमावत, आई टी सैल अरविंद शर्मा,युवा मोर्चा संयोजक चन्द्रशेखर रावल,बुद्धराम सैनी,संजय मेघवाल,जोगेन्द्र सिंह महण,भूपेन्द्र निर्मल,मुन्नाराम पठीर,युनूस खान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!