ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आपके द्वार कार्यक्रम आगाज
छीपाबड़ौद. कांग्रेस राज्य सरकार की योजना की जानकारी के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आपके द्वार कार्यक्रम आगाज प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आगाज छीपाबड़ोद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में ग्राम पंचायत स्तर पर ब्लॉक अध्यक्ष मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आपके द्वार कार्यक्रम आगाज किया ब्लॉक प्रभारी कान सिंह चौधरी के नेतृत्व मे बैठक हुई जिसमें ग्राम पंचायत मुख्यालय टाचा, अजनावर, डोलम, राई, मोखमपुर, अमलावद हाली आदि ग्राम पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अनीस खान ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्षों को हर बूथ पर एक बूथ वीर नियुक्त करना व और उसकी 10 सदस्यों की जल्द से जल्द कार्यकारी बनाने का लक्ष्य रखा है बैठक में कांग्रेस राज्य सरकार की योजना की जानकारी कांग्रेस संगठन को गति देने के लिए विस्तार से चर्चा करी गई सभी कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं से अपने अपने विचार रखे बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह चौधरी,मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण मांथोडिया प्रेम सिंह चौधरी, रईस अहमद पीपल खेड़ी,राम निवास नागर, जिला उपा अध्यक्ष ब्रज राज मीणा, पूर्व सरपंच द्वारका लाल नागर, सुरेंद्र मालव, भवर लाल कालखर, मनोज जारवाल भरत राज प्रजापति जितेन्द्र कुमार नागर,अशोक यादव,कमल सिंह मीणा, गिर्राज मीणा, प्रधान सिंह भील, मेंहद्र सुमन,शेरा गोल्ड पवन सेन,सोनू मालव आदि ने सरकार की योजनाओं की जानकरी दी ।