Dark Mode
मकान संबंधी विवाद में सगे भाई की चाकू मारकर हत्या

मकान संबंधी विवाद में सगे भाई की चाकू मारकर हत्या

बिजनौर जिले के नूरपुर क्षेत्र में मकान को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक राम अरज ने सोमवार को बताया। धौलागढ़ गांव में रविवार रात लगभग नौ बजे निर्माणाधीन मकान को लेकर हुए झगडे़ के बाद दिनेश सैनी ने अपने सगे भाई मोहित (25) की चाकू मार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!