जयपुर में दोस्ती कर बिजनेस वुमन से रेप
होटल में मिलने बुलाकर पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक, बेहोशी की हालत में बनाए न्यूड वीडियो
जयपुर . जयपुर में दोस्ती कर एक बिजनेस वुमन से रेप का मामला सामने आया है। होटल में मिलने बुलाकर आरोपी ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। बेहोशी की हालत में रेप कर न्यूड वीडियो बना लिए। न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण किया। ब्रह्मपुरी थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच SHO (ब्रह्मपुरी) राजेश कुमार सिंह कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया- मोतीडूंगरी निवासी 30 साल की बिजनेस वुमन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी आरोपी दीपक प्रजापत से जान-पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान परिवारिक समस्याओं को लेकर सहानुभूति जताने लगा। आरोप है कि आरोपी दीपक ने मिलने के बहाने उसे ब्रह्मपुरी स्थित एक होटल में बुलाया। होटल के रूम में उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई।
बेहोश की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप कर न्यूड वीडियो बना लिए। होश आने पर विरोध करने पर न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दी। न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। प्रेग्नेंट होने पर कोल्ड ड्रिंक में गोली मिलाकर पिला दी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।