राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में कलेंडर का किया विमोचन
सीकर। टीम डॉ बी एल रणवा द्वारा सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती के सानिध्य में राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 की तैयारियो को लेकर एस के हास्पिटल के सामने प्रेस वर्ता रखी गयी प्रेसवार्ता के दौरान सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती ने बताया कि दीपक व पंचाग सीकर शहर के मुख्य चौराहो एवं बजारो में स्टाल लगा कर भी वितरित किया जायेगा, सभी राम भक्तो से निवेदन रहेगा कि इन दीपको को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर अवश्य अपने घर पर जलावे, जब स्टेलाइट से भारत की तस्वीर ली जाये तो हर घर पर दीपको की रोशनी नजर आये। डॉ बीएल रणवा ने बताया कि सवा लाख दीपक एवं मन्दिर के फोटो वाला पंचांग सीकर जिले मे वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिनका वितरण विभिन्न संगठनो, मन्दिर आदि एवं टीम डॉ बी एल रणवा के सदस्यो द्वारा किया जायेगा । डॉ बी एल रणवा कहा कि समस्त भारतीय इस दिन राम दीपावली अपने घरो में दीप जला कर, घर व्यंजन बनाकर एक दूसरे को खिलाये, भाई चारे का संदेश पूरे विश्व को दे। सीकर राम लीला मैदान पर बड़े पर्दे पर लाइव प्रसारण सांस्कृतिक मंडल सीकर के सानिध्य में टीम डॉ बी एल रणवा द्वारा किया जायेगा । इस अवसर पर कलेंडर का विमोचन किया गया। सांसद सुमेधानंद ने कहा कि टीम डॉक्टर बीएल रनवा लगातार कारोना के संकट से ही सेवाएं दे रहे है और हर सामाजिक कार्य में देश हित के कार्य में आगे बड़ कर हिस्सा ले रहे है ये एक अनुकरणीय उदाहरण है। प्रेस वार्ता में ़कार्यकत्र्ता टीम डॉ बी एल रणवा उपस्थित रहे।