हवाई फायर करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अजमेर. उपखंड के ग्राम खरवा में हवाई फायर की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस पहले मामला दर्ज होते ही कारवाई शुरू कर देती तो दोबारा हवाई फायर की घटना नही होती मसूदा विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावों को अपनी अपनी जाजम बिछाने में लगे दावेदार ने क्षेत्र में अभी से डर का मौहाल बनने में जुटते नजर आ रहे है। जिसके चलते कभी एक दूसरे के सच्चे एवं अच्छे दोस्त एवं समर्थक रहने वाले अब एक दूसरे के जानी दुश्मन बनने लगे है। जिसके चलते गुटों के पनपने के साथ ही आपसी टकराव शुरू होने लगा है। जिसमें पुलिस की अनदेखी भी इन गुटों को पनपने का अवसर दे रही है। गत दिनों बिजयनगर में खरवा के रानी सागर निवासी जसवीर सिंह ने हवाई फायर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। जिसको लेकर बिजयनगर पुलिस द्वारा नौ दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कारवाई नहीं की। जिसके चलते दसवें दिन खरवा में उसी आरोपी की उपस्थिति में दोबारा पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे के स्वागत में इकट्ठा हुए दो गुटों में हवाई फायर की की घटना हो गई। सबसे अहम बात यह है कि बिजयनगर में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने बिजयनगर पुलिस को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे। लेकिन मामला जांच में ही चलने से आरोपों को लेकर कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। खरवा में हवाई फायर की घटना होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के हरकत में आने बाद बिजयनगर पुलिस ने मात्र एक दिन में भी इस गैग के समर्थकों को धर पकड़ शुरू करने के साथ साथ आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन करने से अब गैग में खौफ जरूर होगा। पुलिस अब भी समय रहते ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने की ठोस कारवाई कर दे तो चुनाव आने से पहले ही ऐसे गुटों का सफाया होने के साथ साथ क्षेत्र में वापस शांति का मौहाल व्याप्त हो सके। मसूदा विधानसभा मुख्यालय पर अब ग्रामीण आम समस्याओं को लेकर कम चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में आई इस गुटबाजी से अशांति को लेकर चर्चा जोर शोर से चल रही है। घटना को लेकर मसूदा क्षेत्र वासियों मैं दिन भर हवाई फायर को लेकर चर्चा करते रहे