सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
सुलतानपुर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य भाग गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके अनुसार गोतस्करों के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना बल्दीराय पुलिस ने शनिवार रात शारदा सहायक नहर नादा पुल पर जांच शुरू की तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे।पुलिस ने बताया कि जब पुलिस दल ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने उन पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शमीम के दाहिने पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) भेज दिया गया। उसने बताया कि दूसरा आरोपी मजूर उर्फ मंजू मौके से फरार हो गया।