Dark Mode
सीबीएसई 10वीं, 12वीं की Supplementary एग्जाम रिजल्ट जल्द, आज घोषणा संभव

सीबीएसई 10वीं, 12वीं की Supplementary एग्जाम रिजल्ट जल्द, आज घोषणा संभव

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए आज यानी सोमवार, 31 जुलाई 2023 की तारीख निर्णायक हो सकती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए सीनियर सेकेंड्री और सेकेंड्री के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित सप्लीमेंट्री एग्जाम के नतीजे जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट 2023 डेट का एलान नहीं किया गया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में पिछले एक सप्ताह से जल्द परिणामों की जल्द घोषणा की जताई जा रही संभावनाओं को देखते हुए नतीजे आज घोषित किए जा सकते हैं।

10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in से डाउनलोड करें मार्कशीट
सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को बोर्ड के रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। परीक्षार्थियों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और एडमिट कार्ड आइडी नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद सीनियर सेकेंड्री और सेकेंड्री के रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर देख सकेंगे। इस मार्कशीट का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!