Dark Mode
उदयपुरवाटी के कोट बांध पर चली चादर

उदयपुरवाटी के कोट बांध पर चली चादर

 
 
उदयपुरवाटी . कस्बे के निकटवर्ती शाकंभरी माता के जाने वाले बीच रास्ते में कोट बांध पर चादर चलने का इंतजार अब हुआ खत्म रविवार की सुबह पहाड़ियों में जमकर हुई बरसात के बाद कोट बांध पर चादर चल गई है। चादर चलने के बाद लोग भाग बेसब्री से चादर चलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब इंतजार खत्म हो गए हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष 2022 में भी कोट बांध पर चादर चली थी।अब कोट बांध पर पर्यटको कि दिनभर भीड़ देखने को मिलेगी।जिस को देखते हुए सावन का महीना शुरू होने पर पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ दैनिक हुकमनामा समाचार पत्र की तरफ से आप सभी पर्यटक को से अपील है। कोट बांध में नहाने के लिए कोट बांध में ना जाए।अब तक कोट बांध में 3 दर्जन से ज्यादा लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। कोट बांध की भराव क्षमता 25 फीट की है 25 फीट पानी भरने के बाद अब लबालब कोट बांध पर चादर चल रही है। कोट बांध की चादर चलते देखने के लिए दिन भर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!