Dark Mode
छोटीखाटू : भामाशाह ने विद्यार्थियों को बैग वितरित किये

छोटीखाटू : भामाशाह ने विद्यार्थियों को बैग वितरित किये

छोटीखाटू। तहसील की राजकीय प्राथमिक विद्यालय नायकों के बास में भामाशाह डॉ दिलीप चौधरी, डॉ सरिता नेत्रा माइक्रोबायोलोजिस्ट बांगड़ हॉस्पिटल डीडवाना ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किये गये। इस अवसर डॉ दिलीप चौधरी ने बच्चों से सवाल जवाब किये जिसमें सवाल पेड़ क्यों लगाना चाहिए और इसके लाभ के बारे में, हमें स्वस्थ भोजन और जंग फूड के बारे बताया, पढ़ाई क्यों करनी चाहिए और साथ गुड टच और बेड की जानकारी दी जिसमें बताया गुड पैर छुना, माथे पर हाथ फेर आशीर्वाद देना और हाथ मिलाना और बेड टच शरीर के अन्य हिस्सों को टच करना बताया। डॉ दिलीप चौधरी ने बच्चों से कहा हमेशा अपने ख्वाब ऊंचे रखे और ऊंचा सोचे और कहा विद्यार्थियों के हमेशा सहयोग के लिए तट पर रहूंगा विद्यार्थियों किसी प्रकार की जरूरत हो जैसे शिक्षा सामग्री, ड्रेस या कोई अन्य सुविधा को उपलब्ध करवानी हो तो मै और मेरा परिवार हमेशा सहयोग के लिए आगे रहेगें। विद्यार्थी ने जीवराज ने कहा पढाई करने से ज्ञान मिलता जिससे आगे चल देश की सेवा और समाज की सेवा कर सके। विद्यार्थी कृष्णा ने पेड़ लगाने से हमें ऑक्सीजन गैस प्राप्त होती है, वातावरण शुद्ध होता, फल मिलते है सहित अन्य लाभ बताये और खाने मे दाल, रोटी, चावल, हरी सब्जी, फल फ्रूट, दही छाछ, दुध, घी, सहित पोष्टिक अहार खाना चाहिए ना की मैगी, कुरकुरे आईसीक्रीम, कोल्ड्रींग नही खाना पीना चाहिए। इस अवसर विद्यालय की अध्यापिका सुशीला और बबीता चौधरी ने डॉ दिलीप चौधरी और उनकी धर्म पत्नी डॉ सरिता नेत्रा का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बैग मिलने पर चेहरे खिल उठे। इस अवसर कुनाराम जाखड़, शिवराज, ललित, जितेन्द्र, अरविन्द, पवन आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!