मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया
राजस्व गांवों को डामर सड़क से जोडने का वर्चुअल शिलान्यास
9 करोड़ 81 लाख की लागत से बनेगी 14.10 किमी. लम्बी सड़के
सवाई माधोपुर । माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा के तहत विलेज कनेक्टीविटी योजना में जनगणना 2011 के अनुसार 350 से अधिक आबादी वाले राजस्व गांव एवं जनगणना वर्ष 2011 के बाद घोषित 500 से अधिक आबादी वाले राजस्व गांवों को डामर सड़क से जोडने के लिए जिले में 9 करोड़ 81 लाख की लागत से बनने वाली 14.10 किमी. लम्बी सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया।
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत दुमोदा में 176 लाख रूपए की लागत से 2.500 किमी. लम्बी सड़क, चौथ का बरवाड़ा की रवांजना चौड़ में 185 लाख रूपए की लागत से 1.50 किमी., चौथ का बरवाड़ा की सारसोप में 220 लाख रूपए की लागत से 3.40 किमी., खण्डार की लहसोड़ा में 250 लाख रूपए की लागत से 4.20 किमी. एवं बामनवास की गण्डाल में 150 लाख रूपए की लागत से 2.50 किमी. लम्बाई की सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया गया। इस दौरान वर्चुअल कार्यक्रम डीओआईटी (विसी सेटअप) के माध्यम से जिला स्तर, ब्लॉक स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हुआ।
इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला, नगर परिषद् सभापति राजबाई बैरवा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता रूपनारायण बैरवा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई मथुरालाल मीना, अधिशाषी अभियन्ता गोविन्द सहाय मीना सहित ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में प्रधान पंचायत समिति, पंचायत समिति सदस्य, अधिशाषी अभियंता/सहायक अभियंता, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।