Dark Mode
मुख्यमंत्री ने की विकास परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की विकास परियोजनाओं की समीक्षा

बारां। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर राज उन्नति प्रोजेक्ट के तहत विकास परियोजनों में प्रगति की समीक्षा की। साथ ही इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिला मुख्यालय से मिनी सचिवालय स्थित डीओआईटी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी बैठक से जुड़े। बैठक में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को त्वरित व टाइम लाइन के अनुसार पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कस्टमर हायरिंग सेंटर, कृषि उपज भंडारण के लिए गोदाम निर्माण, एक जिला एक उत्पाद, ब्रह्मगुप्त योजना सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में एडीएम भंवरलाल जनागल भी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!