मुख्यमंत्री कल पीपाड़ शहर में जनसभा को संबोधित करेगे
पीपाड़ शहर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को पीपाड़ शहर आएगे तथा बिलाड़ा से काग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल कटारिया के समर्थन में विशाल महती चुनावी सभा को संबोधित करेगे मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा को लेकर नगर व मंडल काग्रेसजनो द्वारा चुनाव कार्यालय के सामने विशाल शामियाना लगाने के साथ ही अन्य तेयारिया भी पूरी करली गई है। मुख्यमंत्री के दोरे को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जनसभा स्थल का जायजा भी लिया गया है। पुलिस उप अधीक्षक राजवीरसिह थानाधिकारी भवानीसिह ने सभा स्थल का जायजा लेने के अलावा काग्रेस नेताओं से चर्चा भी की गई है।वही काग्रेस संगठन भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दिनभर तेयारियो मे लगा नजर आया है। मुख्यमंत्री की सभा में अधिक भागीदारी के लिए नगर काग्रेसजनो के अलावा वार्ड पार्षदो ने भी शहर के मुख्य बाजार सहित वार्डो मे जन सम्पर्क कर शहरवासियों से अधिक संख्या में पहूचने की अपील के साथ पीले चावल भी बाटे गए है।शहर में मुख्यमंत्री के आगमन व भव्य स्वागत के लिए भी सभी तेयारिया उत्साह के साथ पूरी की गई है। काग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल कटारिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में जन सम्पर्क दोरान मुख्यमंत्री की सभा में अधिक भागीदारी का आह्वान किया गया है मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा को लेकर नगर काग्रेस अध्यक्ष अमराराम भाटी काग्रेस मंडल अध्यक्ष बाबूलाल टाक पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सोहनलाल साखला पूर्व ब्लाक अध्यक्ष इस्माइल खान सिन्धी हाजी शरीक मो छीपा वरिष्ठ नेता करणाराम कच्छावाह कानाराम साखला बक्शाराम कच्छावाह फोजी चन्द्रराज सोनेल चन्द्रशेखर व्यास अबुल कुरेशी सुरेश कच्छावाह हनुमान प्रसाद शर्मा केलाश टाक जेठाराम चौहान गोबरमिंट कच्छावाह खेमाराम साखला सुरेश साखला सम्पतराज जीनगर सहित अन्य नगर काग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।