Dark Mode
राष्ट्रीय जूनियर वैज्ञानिक परीक्षा में सीएलसी प्री फाउंडेशन का परचम

राष्ट्रीय जूनियर वैज्ञानिक परीक्षा में सीएलसी प्री फाउंडेशन का परचम

सीकर। भारतीय भौतिकी शिक्षक संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय कनिष्ठ वैज्ञानिक परीक्षा में सीकर सीएलसी के प्री फाउंडेशन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी ने बताया कि कक्षा 8 से 10 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित परीक्षा में सीएलसी प्री फाउंडेशन के विद्यार्थियों ने धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करवाई है।उन्होंने बताया कि 35 विद्यार्थियों का मेरिट इंडेक्स अंक से अधिक अंक प्राप्त किया है।उन्होंने कहा कि यह सफलता सीएलसी की प्री फाउंडेशन के विद्यार्थियों के लिए समर्पित,दक्ष अनुभवी टीम के प्रयासों और विद्यार्थियों की सार्थक मेहनत का परिणाम है।विद्यार्थी अनुज भांभू,हर्षित कुमार,गजेंद्र सिंह और कार्तिक सैनी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उस्थिति दर्ज करवा कर संस्था और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।सीएलसी प्री फाउंडेशन प्रभारी नीलेश पिलानिया ने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सफलता पर बच्चों,शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!