Dark Mode
बाल संस्कार शिविर का समापन समारोह आयोजित 

बाल संस्कार शिविर का समापन समारोह आयोजित 

 
अजमेर .  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी  ईश्वरी विश्विद्यालय के शिव वरदान भवन द्वारका नगर में चल रहे बाल संस्कार शिविर का समापन समारोह विधायक वासुदेव देवनानी ,सीता राम ,डी पी शर्मा के  सानिध्य में मनाया गया। कार्यक्रम सयोजिका ज्योति बहन ने बताया कि बच्चों ने जो इस संस्कार शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त किया हैं उस आधार पर संस्कृत के श्लोक, हिंदी में 12 महीने के नाम सूर्य नमस्कार और अध्यात्मिक वेशभूषा धारण कोई श्री राम तो कोई श्रवण कुमार तो कोई मीरा जी तो किसी ने गणेश जी बन कर सभी का मन मोहा। इस अवसर पर ऋषभ भाई ने कौन बनेगा करोड़पति के थीम पर बच्चों प्राचीन संस्कृति पर आधारित क्विज कराया  जिसमे शून्य का आविष्कार किसने किया?मीरा बाई किसकी भक्त थी। भारत की राष्ट्रीय मिठाई का नाम बताओ आदि प्रश्न पूछे गए।विधायक  वासुदेव देवनानी ने कहा कि  भारतीय बच्चों को भारतीय परंपरा के अनुसार जमीन पर बैठकर बाजोट पर भोजन की थाली रख भोजन कराया गया।  ।  भारतीय संस्कृति सबसे महान है । भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने  कहा वेदों पुराण की जानकारी देना  भारत की संस्कृति और भारत कल्चर विषय में आज के समय में बच्चो को बताना हमारा कर्तव्य है। बाल संस्कार शिविर के समापन पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को देवनानी जी पुरस्कृत किया ।
 
सभी अभिभावकों का धन्यवाद देते हुए ब्रह्मा कुमारी रूपा बहन ने कहा कि यह अत्यंत गौरव की बात है की चकाचोंध से हटकर अपने बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रममें सभी ने रुचि जताई और अपनी संस्कृति का मान बढ़ाया। शिविर को सफल बनाने में सहयोगी ऋषभ,जितेंद, योगिता विनीता आशु आदि का भी अभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन बी के ज्योति ने किया ।   

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!