Dark Mode
महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध - भजनलाल शर्मा

महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध - भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री ने दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री ने 1 लाख 22 हजार आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं को दो यूनिफॉर्म के लिए 1-1 हजार रुपये की राशि की डीबीटी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौनिहालों की नींव को कर रही मजबूत, राष्ट्र निर्माण में निभा रही बड़ी भूमिका

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में 1 लाख 22 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को दो यूनिफार्म के लिए 1-1 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। इस दौरान श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील योजना के लाभार्थियों को भी चैक सौंपे। शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तां नौनिहालों का पूरा ध्यान रखती हैं और वे इस भावी पीढ़ी की नींव को मजबूत कर राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले दो वर्ष में आंगनबाड़ियों के सुदृढ़ीकरण के लिए कई निर्णय लिए हैं। हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिड डे मील कुक कम हेल्पर सहित समस्त मानदेय कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अमृत आहार योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों को सप्ताह में 5 दिन गर्म दूध दिया जा रहा है तथा आंगनबाड़ियों के सुदृढ़ीकरण-मरम्मत का कार्य भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला पर्यवेक्षकों को स्मार्ट फोन दिए गए हैं। साथ ही, आगामी समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आंखों की निःशुल्क जांच एवं चश्मा भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

 

महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध - भजनलाल शर्मा
महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध - भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान में दे अपने सुझाव मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से ही सशक्त-आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है। इसी को ध्येय मानते हुए राज्य सरकार द्वारा 19 मार्च से 15 मई तक मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों के लिए स्थानीय आकांक्षाओं के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी इस पहल में हिस्सा लेते हुए गांवों के विकास को लेकर सुझाव दे तथा अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध - भजनलाल शर्मा

महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही देश-प्रदेश का विकास संभव है। हमारी सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश में अब तक 16 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गई है। साथ ही, इस वर्ष के बजट में लखपति दीदी योजना के तहत ऋण राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर के अनुदान के माध्यम से पशुपालन से जुड़ी महिलाओं को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मा वाउचर योजना सहित विभिन्न योजनाओं द्वारा महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं छोटे बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में बड़ी भूमिका निभाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण को नए आयाम दिए है। लखपति दीदी, सोलर दीदी, बैंक सखी जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकार महिलाओं की शिक्षा, कौशल, सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ष भर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया। इस दौरान महिला बाल विकास राज्यमंत्री मंजू बाघमार, शासन सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती पूनम सहित विभिन्न अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं मौजूद रही।

महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध - भजनलाल शर्मा

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!