Dark Mode
‘‘संविधान दिवस‘‘ 26 नवम्बर को

‘‘संविधान दिवस‘‘ 26 नवम्बर को

भीलवाड़ा। संविधान दिवस 26 नवम्बर, मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। संविधान दिवस को समस्त राजकीय, निजी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों व भावी मतदाताओं को स्वीप के अन्तर्गत उनके संवैधानिक वोट देने के अधिकार के बारे में जागरूक किया जायेगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि 26 नवम्बर को समस्त राजकीय, निजी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित शपथ दिलाई जायेगी एवं भावी मतदाताओं को उनके वोट के संवैधानिक अधिकार, वोट के महत्व एवं नैतिक मतदान के बारे में जागरूक किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!