Dark Mode
बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

सवाई माधोपुर । जिले में बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष बाल विवाह निषेध अभियान चलाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ओला ने सहायक निदेशक बाल संरक्षण ईकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने उक्त अभयान के सफल क्रियान्वयन एवं बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम के लिए जिला स्तर पर जिला कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 21 में तत्काल प्रभाव से 30 जून, 2023 तक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है। जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07462-220602 है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी गजानन्द शर्मा मोबाईल नम्बर 9414030550 नायब तहसीलदार भू. अभि. अनुभाग कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि उक्त नियंत्रण कक्ष राजपत्रित एवं अन्य अवकाश दिवसों में भी कार्यरत रहेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!