लूट के आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय ने भेजा जेल
लालसोट . पुलिस के थानाधिकारी नाथूलाल मीना के नेतृत्व में आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय की मिसाल को क़ायम करते हुए हैड कांस्टेबल प्रेमराज ने लूट के आरोपी सोनू सैनी पुत्र जगदीश सैनी निवासी सवासा को 2 मार्च को सवासा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।हैड कांस्टेबल प्रेमराज ने बताया कि आरोपी द्वारा 15 जनवरी 2023 को रात्रि दस बजे कहा बड का पाडा हाईव पर सड़क पर खड़े हेमराज के साथ की लूट वारदात को अंजाम दिया जहां हैड कांस्टेबल प्रेमराज ने पुलिस जाप्ते के साथ सोनू सैनी पुत्र जगदीश सैनी निवासी सवासा को उसी के घर से 2 मार्च को गिरफ्तार किया जहां पुलिस रिमांड के बाद आज न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने भेजा जेल