Dark Mode
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, कारतूस सहित तमंचा बरामद

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, कारतूस सहित तमंचा बरामद

नोएडा। सेक्टर-58 पुलिस ने बुधवार देर रात एक मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-58 पुलिस बुधवार देर रात वाहनों की जांच कर रही थी, तभी पुलिस ने उस तरफ आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया।

अधिकारी ने कहा कि बदमाश वहां रुकने के बजाय पुलिस दल पर गोली चलाता हुआ भागने लगा। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके पैर में लगी है।

मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान सुभाष नेगी पुत्र कुंवर सिंह नेगी निवासी खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल आदि बरामद की हैं।

अधिकारी के अनुसार उक्त बदमाश के खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानों में लूटपाट और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न अपराधों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!