Dark Mode
बिहार में अपराधी बेलगाम, पूर्व पंचायत मुखिया सहित 2 की गोली मारकर हत्या

बिहार में अपराधी बेलगाम, पूर्व पंचायत मुखिया सहित 2 की गोली मारकर हत्या


समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को बेलगाम अपराधियों ने पूर्व मुखिया सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से चलते बने। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक, विभूतिपुर थाना के सिंघिया बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया सह चिमनी ईंट व्यवसाई सुरेंद्र प्रसाद सिंह अपने एक सहयोगी सत्यनारायण प्रसाद के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि मडडीहा स्कूल के पास चार-पांच की संख्या में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

इस घटना में पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका एक सहयोगी सत्यनारायण प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में इसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई।

बिभूतिपुर के थाना प्रभारी संदीप पाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!