Dark Mode
मंडपरी महादेव मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मंडपरी महादेव मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

आमेट/लावासरदारगढ़ । उपखंड मुख्यालय आमेट की उप तहसील मुख्यालय सरदारगढ़ स्थित मंडपरी महादेव मंदिर के शुक्रवार को लगे एक दिवसीय वार्षिक मेले में सैकडो मेलार्थियो ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया। इस बार मेले में उदयपुर, ब्यावर ,नाथद्वारा, भीलवाड़ा, गंगापुर, कांकरोली, आमेट, कुंवारिया, सरदारगढ़ सहित अनेक गांवों व शहरों के व्यापारी पहुंचे। मेला प्रांगण स्थल पर बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटी कार सवारी, झूला, छोटी चकरी, स्लाइडर, ट्रेम्पॉलिन आदि मनोरंजन के साधन लगे हुए थे। तो दूसरी ओर युवा व प्रोढो के लिए हवाई झूले, डोलर , चकरी आदि लगे हुए थे। वहीं इस वर्ष मेले में क्रोकरी, कृषि उपकरण, महिला प्रसाधन सामग्री, मटकिया, बच्चों के खिलौने, घरेलू सामग्री, रेडीमेड वस्त्र आदि की स्टाले विशेष रुप से लगी तो दूसरी ओर  मेलार्थियो के खाने पीने के लिए भी विविध प्रकार की मिठाइयों के साथ चाट पकौड़ी, आइसक्रीम, विभिन्न प्रकार के शीतल पेय पदार्थ आदि की स्टाले भी काफी लगी। सूरज के परवान चढ़ने के साथ ही मेला स्थल पर मेलार्थियो के आने-जाने का क्रम आरंभ हो गया था। जो मध्यान्ह पश्चात मेला अपने पूरे यौवन पर आ गया। इस अवसर पर मेलार्थी महिलाएं गीत गाती हुई मेले में पहुंची तथा महिलाओं ने घरेलू सामग्री के साथ श्रृंगार सामग्री की भी जमकर खरीदारी की। इस वर्ष भी मेले में सरदारगढ़ ,आगरिया, ओलनाखेड़ा, रावा का खेड़ा, वीरवास, लोढियाणा ,अमरतिया, पनोतिया, झौर, मुरड़ा ,गोवलिया, देवरिया, भादला, डिंगरोल, बुकरड़ा, तिकरड़ी, उलपुरा,  भोपाकीभागल, गाडरियावास, कलामतोकाखेड़ा, डुंगाकाखेडा, गोपालपुरा, अरणिया सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे पहुंचे। इधर मंदिर परिसर को भी विशेष रोशनी से सजाया गया तथा मंदिर के पुजारी जगदीश वैष्णव द्वारा शिवलिंग को विशेष फूलों से श्रृंगारित किया तथा महाआरती की। दिन भर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शनों का लाभ लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!