सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से मिला प्रतिनिधिमंडल
बीदासर। तहसील के गांव रेड़ा का एक प्रतिनिधि मण्डल बीएल भाटी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा राजस्थान के नेतृत्व में सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव संजीव माथुर से जयपुर स्थित कार्यालय में मिला। प्रतिनिधि मण्डल में शामिल रेड़ा गांव निवासी जगमाल सिंह ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग गांव सोनियासर से रेड़ा तक सड़क निर्माण कार्य कर रहा है। स्थानीय अधिकारियों व संवेदक ने मिलीभगत करके सड़क को कई जगह कट्टानी मार्ग को छोड़ते हुए स्थानीय कुछ लोगों को अनावश्यक लाभ देने का प्रयास किया है, इस प्रकार के काम से सङक में अनावश्यक घुमाव आ गये है जो खतरे व दूर्घटना के कारण बन सकते हैं। बीएल भाटी ने बताया कि स्थानीय सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बार-बार आग्रह करने पर भी ध्यान नहीं देना उनकी हठधर्मिता है। प्रार्थी जगमाल सिंह सहित गांव रेङा निवासी अपने खेत में आने वाले अनावश्यक घुमावों को सीधा कराने को भी तैयार है लेकिन अधिकारी व ठेकेदार मानना ही चाहते है। अंत में आहत होकर आज जयपुर आना पड़ा तथा मुख्य अभियंता से आग्रह किया गया कि स्थानीय अधिकारियों को सख्त निर्देशित करें कि सड़क निर्माण गुणवता पूर्वक व अनावश्यक घुमावों को ठीक करते हुए बनाये तथा राजनीतिक दखलंदाजी से दूर रहे। इस दौरान बीएल भाटी के साथ जगमाल सिंह, रामजीलाल पारीक, भंवरसिंह, रूपसिंह, सांवरदास स्वामी, बजरंग बावरी आदि उपस्थित हुये। वही मुख्य अभियंता ने सही व गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने का आश्वासन दिया।