Dark Mode
दिल्ली: रुपयों के विवाद में नशेड़ी ने अपनी मां की हत्या की, गिरफ्तार

दिल्ली: रुपयों के विवाद में नशेड़ी ने अपनी मां की हत्या की, गिरफ्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कथित तौर पर रुपयों को लेकर हुई बहस के बाद एक नशेड़ी ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोनू (40) को अपनी 65 वर्षीय मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे दयालपुर थाने में इस घटना के संबंध में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को वहां बुजुर्ग महिला मृत अवस्था में मिली।
अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि पेशे से वाहन चालक सोनू फिलहाल बेरोजगार है और नशे का आदी है तथा रुपयों को लेकर अकसर अपनी मां से झगड़ा करता था।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को भी उनके बीच विवाद हुआ और इस दौरान सोनू ने अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!