सूरत मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग
धौलपुर। अयोध्या धाम जाने के लिए जिले के लोगों ने रेल मंत्री से धौलपुर जंक्शन पर सूरत मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की है। दवा सेल्स प्रतिनिधि संगठन ओम के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह तोमर सहित अन्य गैर राजनैतिक संगठनों ने बताया कि आगरा व ग्वालियर के मध्य राजस्थान प्रदेश के सुदूर पूर्वी छोर स्थित धौलपुर जंक्शन से देश की सांस्कृतिक राजधानी अयोध्या धाम जंक्शन को जाने वाली एकमात्र ट्रेन 19053/19054 सूरत मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन है, परन्तु धौलपुर जंक्शन पर ठहराव किये बिना निकलती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश के प्रत्येक भाग से राम जन्मभूमि मन्दिर दर्शन हेतु बिशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं। उन्होंने रेल मंत्री से मांग की है कि धौलपुर जंक्शन पर सूरत मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कर दिया जाए जिससे धौलपुर वासियों को कुछ राहत मिल सके तथा अयोध्या धाम जाया जा सके।