सिंघाना से खेतड़ी रात्रि बस चालू करवाने की मांग
खेतड़ी । सिंघाना से खेतड़ी के लिए रात्रि में चलने वाली रोडवेज बस सुविधा को पुनः चालू करवाने की मांग को लेकर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट इकाई खेतड़ी के कार्यकर्ताओं द्वारा रोडवेज डिपो के परिचालन प्रबंधक सिद्धार्थ को परिवहन मंत्री व प्रबंध निदेशक परिवहन निगम के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि खेतड़ी से सिंघाना बस को कोरोना काल में बन्द करने के बाद से रात्रि में 8:30 बजे बाद कोई सुविधा नही होने के कारण दिल्ली गुड़गांव, भिवाड़ी,हनुमानगढ़,गंगानगर, बीकानेर आदि मार्गों से आने वाले लोग सिंघाना में आकर अटक जाते हैं। आसपास के क्षेत्रों से रोज आवागमन करने वाले मजदूरी पेशा लोगों को भारी असुविधा हो रही है। इस अवसर पर ट्रस्ट संरक्षक एडवोकेट संजय सुरोलिया, प्रभारी सुनील कुमार, उपाध्यक्ष शेरसिंह निर्वाण ,वार्ड प्रमुख रामकिशन रोहिल्ला सहित ट्रस्ट कार्यकर्ता उपस्थित थे।