महंगाई राहत कैंप में विकास कार्यों की दी सौगात ।
पदमपुर . ग्राम पंचायत 39 आरबी के राजीव गांधी सेवा केंद्र में महगाई राहत कैम्प सरपंच नवजोत कौर औखल की अध्यक्षता में लगाया गया । बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ लेने के लिए किया आवेदन । पंचायत समिति प्रधान पति एवं एलएलपी नहर के चेयरमैन हनुमान पूनिया, एसडीएम पवन कुमार सुथार एवं विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निजी सहायक सांवरमल शर्मा व सुभाष मांझू जिला परिषद सदस्य रिछपाल रोझ ने कैंप में मौजूद रहकर अधिक से अधिक ग्रामीणों को राहत देने का प्रयास किया था कि कोई भी व्यक्ति राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे ।
हनुमान पूनिया ले गांव 41 आरबी से 44 आरबी तक खडवंजा सड़क , गावं 39 आरबी की कल्याण भूमि के लिए पेयजल डिग्गी व चार दीवारी तथा गांव 42 आरबी में जिम की सौगात देने पर सरपंच नवज्योति कौर औखल एवं भगवानदास सहित अन्य ग्रामीणों ने पंचायत समिति प्रधान सुनीता पुनिया व हनुमान पूनिया का किया आभार व्यक्त , इस दौरान ग्रामीणों ने हनुमान पूनिया का सम्मान किया । तहसीलदार महेंद्र सिंह रत्नु ,सरपंच प्रतिनिधी सुखविन्द्र सिंह औखल , कृषि पर्यवेक्षक रोशनी मीणा । उपसरपंच निर्मल कौर एवं सतनाम सिंह धालीवाल, बहादुर अजूबाला , राजविन्द्र सिंह , अरुण बचाना , रूपेन्द्र सिंह औलख , सिमरन , गुरजिन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि ग्रामीण मौजूद रहे पुलिस